फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
ोटो-6-गोंडा के कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद जगी है, चार और ओवरब्रिज के निर्माण होना तय है। गोंडा से लखनऊ मार्ग के सरयू और जहांगिरवा क्रॉसिंग के साथ मनकापुर व नवाबगंज के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव काफी समय से लंबित है। वर्तमान में तीन ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। सीएम के फैसले के बाद इन चारों ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी है। ओवरब्रिज बनने के बाद लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के सात रेलवे फाटकों पर टू व फोर लेन के ओवरब्रिज बनाए जाने थे। रेलवे अपने अंश का बजट काफी पहले दे दिया था। जिसमें तीन ओवरब्रिजों का निर्माण हो रहा है। मिश्रौलिया क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण काफी आगे बढ़ चुका है। महादेवा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हो रहा है। गोंडा से उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी पर ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी है। करनैलगंज से सरयू के बीच पड़ने वाले समपार फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज, लखनऊ रूट पर ही सरयू यार्ड के पास पड़ने वाले समपार फाटक जहांगिरवा पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसी तरह मनकापुर और नवाबगंज में भी ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है।
वहीं गंगाधाम के साथ तीन अंडरपास भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके बारे में भी निर्णय हो सकता है। इसके बाद सिर्फ बलरामपुर रोड पर सुभागपुर के पास ओवरब्रिज अवशेष बचेगा, बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के बारे में रेलवे से कोई आदेश नहीं आया है। जिससे इसके निर्माण में अभी पेंच फंसा है।
विज्ञापन

तीन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री के फैसले से लोगों की समस्याएं दूर होंगी। जिन ओवरब्रिजों की स्वीकृति जारी होगी, निर्माण कराया जाएगा। एपी सिंह, अपर परियोजना अधिकारी सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें