फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन

Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नवाबगंज के बल्लीपुर के बैरम सिंह स्मारक बालिका इंटर कॉलेज खेल परिसर में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हो गई। रविवार को समाप्त हुई इस प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को मिला। यह टीम गत वर्ष भी चैंपियन रही थी।
विज्ञापन


खेल का समापन करते हुए कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें ट्राफी प्रदान की।

प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया था। इसमें प्रदेश भर की टीमों ने प्रतिभाग किया। मेजबान देवीपाटन मंडल को बनाया गया था।

ग्रीको रोमन शैली में सीनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को सबसे अधिक अंक 28 मिले। बालक वर्ग जूनियर में भी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, बालक वर्ग फ्री स्टाइल में भी गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे सहित अन्य अधिकारी, खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

61वीं विद्यालयीय कुश्ती की चैंपियन टीमें

बालक वर्ग ग्रीको रोमन सीनियर
विजेता - स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर - 28 अंक
उपविजेेता - मेरठ -16 अंक

बालक वर्ग ग्रीको रोमन जूनियर
विजेता - स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर - 28 अंक
उपविजेजा -मेरठ - 19 अंक

बालक वर्ग जूनियर फ्रीस्टाइल
विजेता - स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर - 25 अंक
उपविजेता - गोरखपुर -16 अंक

सीनियर बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल
विजेता - आजमगढ -19 अंक
उपविजेता - देवीपाटल  -16 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें