फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वेतन न मिला तो अस्पताल के आउटसोर्स कर्मियों ने ठप किया काम

Mon, 24 Aug 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के कर्मचारियों को लगातार दूसरे माह भी वेतन नहीं मिला। अस्पताल में तैनात करीब साढ़े तीन सौ स्थायी और संविदा कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज आउटसोर्सिंग के सफाईकर्मियों ने सोमवार को काम ठप कर दिया। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगीं। दोपहर बाद अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाकर जल्द वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सफाईकर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि हर माह समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किराया, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और बैंक की किस्तों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें