एम्स इंटर कॉलेज में डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी स्थित एम्स इंटर कॉलेज में शनिवार रात गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गरबा एवं डांडिया नृत्य किया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. सुवर्णा श्रीवास्तव, संदीप साहू, बड़गांव चौकी प्रभारी विपुल कुमार पांडेय, विद्यालय के अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव, निरुपमा श्रीवास्तव, अन्वया श्रीवास्तव, कविता ओझा, ममता पांडेय, रितु पांडेय, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)