फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समूह से छह लाख लेकर फैक्टरी नहीं लगाई, एफआईआर के आदेश

Mon, 05 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वयं सहायता समूह से छह लाख रुपये लेकर फैक्टरी नहीं लगाने और रकम वापस न करने का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आकांक्षा सिंह की अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रूपईडीह के नारायनपुर माफी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राधा देवी ने आरोप लगाया कि ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप ने फैक्टरी लगाने के नाम पर समूह से छह लाख रुपये लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसने फैक्टरी नहीं लगाई और न ही पैसा लौटाया। थाने व एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर राधा देवी ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। अदालत ने प्रथमदृष्टया मामला संज्ञेय मानते हुए खरगूपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें