फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से गोंडा लौटे 14 नागरिकों की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद भारत लाए गए लोगों में 14 लोग गोंडा के शामिल हैं। उन्हें गोंडा भेजा गया है और सूची जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने स्वास्थ्य विभाग को सूची भेजी है और आदेश दिया है कि सभी वापस आए नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएं। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर रखी जाए। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और बताया कि हर स्तर से लोगों को इससे सावधान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सर्तक है, अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही वार्ड भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से चीन में बड़ी बीमारी के बाद वहां रह रहे लोगों की चिंता यहां के लोगों को सताने लगी। इसी बीच केन्द्र सरकार ने चीन से भारत लाने के लिए विशेष विमान भेजा और चीन से लोगों को वापस लाया गया। इसमें गोंडा जिले के 14 लोग भी चीन में रह रहे थे। 14 लोग चीन से दिल्ली लाए गए और फिर गुरुवार को उन्हें गोंडा उनके घरों के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी को जिले में आए लोगों की सूची भेजी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि चीन से गोंडा आए 14 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही उनके बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को चीन से आए लोगों का परीक्षण किया, फिलहाल चीन से लौटे लोगों को स्वस्थ बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुण लाल ने बताया कि सभी 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, सभी स्वस्थ हैं। इसके साथ ही उन्हें सतर्कता बरतने के साथ ही स्वास्थ्य कारणों से बचाव के तरीके बताए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस नहीं है, इसके बाद भी सभी को एहतियातन सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

चीन से लौटे 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है, सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा उनकी नियमित मॉनीटरिंग हो रही है। आम लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कार्रवाई हो रही है। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें