फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश रचने में विपक्षियों की दुरभिसंधि : बृजभूषण

Wed, 03 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों द्वारा दिल्ली पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साजिश का हिस्सा करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी मेरे खिलाफ नई साजिश रच रहे हैं। इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि दुरभिसंधि करके कोई नई कहानी रच दी जाए। फिर मेरे खिलाफ एक और मुकदमा दिल्ली में कायम करा दिया जाए।
विज्ञापन

नाबालिग व महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान नया आरोप जड़ते हुए सनसनी फैला दी। बकौल बृजभूषण- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोप लगाने वाले पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा तत्काल मुहैया करा दी गई। यह सुरक्षा तब मिली, जब धरना देने वाले महिला और पुरुष पहलवानों ने मुझसे जान का खतरा बताकर खुद सुरक्षा की मांग की थी। मगर अब उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार क्यों कर दिया।’ क्या किसी नए षड्यंत्र की व्यूहरचना तो नहीं की जा रही। बृजभूषण ने कहा- बड़े उद्योगपति और सियासतदानों से मेरी लड़ाई छिड़ी है। ऐसे में कुछ भी संभव है।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, बाबा रामदेव समेत कई नामचीन लोगों की आंखों की किरकिरी बनने के बाद मेरे खात्मे की रोज प्लानिंग की जा रही है। भविष्य में किसी भी दिन इनके लोग किसी घटना को कारित करके उसका मुकदमा मुझ पर थोप सकते हैं। बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र में निकले बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा और बहराइच के कई इलाकों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

तरबगंज के दुर्जनपुर पिपरी गांव में हरिश्चंद्र सिंह के घर समारोह में शामिल हुए। इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ उनके आवास विश्नोहरपुर पहुंचे डॉ. शरहदी समेत कई ग्राम प्रधानों और समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए सांसद ने अपना ये संदेश बयां किया-
विज्ञापन

मुझ में कोमलता है, कायरता मेरा मर्म नहीं...।
बैरी के सम्मुख झुक जाऊं, मेरे जीवन का धर्म नहीं....।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें