फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर : हर ओर भारतीय सेना की जय-जयकार

Fri, 09 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के ठठेरी बाजार में खुशी मनाते विहिप के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह लोगों ने खुशी का इजहार किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ठठेरी बाजार में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के सहमंत्री आशीष मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता भारत मिलाप चौराहे पर एकत्र हुए। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ठठेरी बाजार पहुंचे। वहां भी भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर मोहित गुप्ता, अजय सिंह, सुशील मोदनवाल, शिवा मोदनवाल, सूबेदार शुक्ल, टिंकू गुप्ता, राजेंद्र सिंह, चंदन गुप्ता, रजत सोनी आदि मौजूद रहे। वहीं, पंतनगर स्थित फुलवारी स्कूल में शिक्षकों ने हाथ में तिरंगा लेकर खुशी मनाई।
बृजभूषण ने सेना की कार्रवाई को सराहा
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उचित कदम उठाया है। मसूद अजहर के बयान पर कहा कि उसको समझ में आया होगा कि परिवार का दर्द क्या होता है। एलओसी पर पाकिस्तान के सीजफायर पर कहा कि हमारे सैनिक उसका जवाब दे रहे हैं। आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी
गोंडा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। अयोध्या से सटा जिला होने के कारण इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और दुरुस्त किया गया है। सभी एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रहने व मेडिकल कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के आवश्यक भंडारण का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जा रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बचाव को लेकर किया जाएगा जागरूक
आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आपदा के समय किस तरह से बचाव करें, क्या सावधानी बरतें.. इन तमाम बिंदुओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राजस्वकर्मियों के माध्यम से गांवों में टीमों को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें