फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक से नदारद रहे अधिकारी व लेखपाल

Fri, 22 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों को लेकर अधिकारी व कर्मचारी उदासीन हैं, जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। शुक्रवार को खुली बैठकों में कहीं पर्यवेक्षणीय अधिकारी अनुपस्थित रहे तो कहीं लेखपाल व अन्य कर्मचारी नदारद मिले। इससे प्रधान व सचिवों ने ही ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन


जिले के डीएम ने खुली बैठकों को पारदर्शी बनाने व सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान, सचिव के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की थी, लेकिन इनके साथ ही अन्य कर्मचारी भी खुली बैठकों को गंभीरता से न लेते हुए अनुपस्थित रहे।

पंडरीकृपाल ब्लॉक के निगवाबोध ग्राम पंचायत में प्रधान राधिका तिवारी व पंचायत सचिव राजनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में खुली बैठक की गई। पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, राज्य वित्त व चौदहवां वित्त, पेंशन व मनरेगा के बारे में ग्रामीणों को जानकारियां दीं।
विज्ञापन


बैठक में पर्यवेक्षणीय अधिकारी, हल्का लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री समेत पंचायत से जुड़े अन्य कर्मचारी नदारद रहे। सामाजिक व आर्थिक गणना सूची में अमीरों व दर्जनों नाम गलत मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश पंचायत सचिव को झेलना पड़ा।

यहीं के भदवा सोमवंशी में पर्यवेक्षणीय अधिकारी एसएन शुक्ल की देखरेख में ग्राम प्रधान रेखा सिंह व पंचायत सचिव मोहन कुमार मंगल ने ग्राम पंचायत के विकास का एजेंडा तैयार किया। बैठक में प्रधान रेखा सिंह ने ग्रामीणों को पेंशन, निशुल्क बोरिंग, आवास व निर्माण कार्यों के बारे में जानकारियां देने के साथ प्रस्ताव पारित किया। 

बेलसर ब्लॉक की मंगुराबाजार ग्राम पंचायत की खुली बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर में पर्यवेक्षणीय अधिकारी विनय कुमार, ग्राम प्रधान द्रगपाल, बब्बन मिश्र, नंगूलाल श्याम बिहारी की उपस्थिति में हुई, जिसे विकास कार्यों की कार्य योजना बनाई गई। यहीं की ग्राम पंचायत गोपीपुर की खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय बादलपुर में हुई, जिसमें पूरे उमापति मजरे के पचास घरों में ओडीएस योजना से शत-प्रतिशत शौचालय बनवाने का निर्णय लिया गया।

एडीओ पंचायत युगलाशरण शुक्ल ने बताया कि उक्त मजरे को खुले में शौच से मुक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास के लाभार्थी का चयन किया गया।

झंझरी ब्लॉक के नौबरा ग्राम पंचायत में पर्यवेक्षणीय अधिकारी एबीएस अश्वनी गुप्ता की देखरेख में ग्राम प्रधान केशवराम वर्मा व पंचायत सचिव ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की योजना बनाई। यहीं के सिसवरिया में पंचायत सचिव जगनारायन सिंह व प्रधान मो. सईद की अध्यक्षता में विकास कार्यों की कार्य योजना बनाई गई। यहां भी ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के न आने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें