फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 शिकायतों में सिर्फ चार का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को चारों तहसीलों में किया गया। मनकापुर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व एसपी आरके नैयर ने शिकायतें सुनीं। दिवस में कुल 110 मामले आए। जिमसें से सिर्फ चार मामलों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के परशुरामपुर की रहने वाली प्रमिला देवी पत्नी विनोद उपाध्याय ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मसकनवा में संचालित मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस के संचालक व प्रिन्सिपल द्वारा मिलकर नर्सिंग का कोर्स कराने के लिए उससे पांच किस्तों में डेढ़ लाख रुपये लिया गया। मगर उन्होंने न तो कोर्स कराया और न ही पैसे ही वापस दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसओ छपिया को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सिसवा मनकापुर निवासी शिवकुमार पुत्र जयचंद ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि गांव के दक्षिणी छोर पर नहर का पानी कट जाने के कारण खेत जलमग्न हो रहे हैं। इस पर डीएम ने एक्सईएन सिंचाई को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें