फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 125 परीक्षा केंद्रों में सिर्फ पांच राजकीय विद्यालय

Thu, 29 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र बनवाने की होड़ मची है। जिले में प्रस्तावित 125 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर 160 से अधिक दावे-आपत्तियां आई हैं। इनमें 78 विद्यालयों ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में संचालित करीब 30 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में से केवल पांच को अनंतिम सूची में जगह मिली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद इनमें से कुछ राजकीय विद्यालयों को भी केंद्रों की सूची से बाहर किया जा सकता है।
अनंतिम सूची पर 71 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। आठ विद्यालयों ने अधिक छात्र संख्या समेत अन्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। इन विद्यालयों ने परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 28 अक्तूबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल से 187 अधिक परीक्षार्थी
वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 96,180 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 52,647 और इंटरमीडिएट के 43,533 परीक्षार्थी शामिल हैं। वर्ष 2026 में कुल 95,993 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में 187 की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें