फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिले में 45.72 प्रतिशत लोगों का ही बना आभा कार्ड

Thu, 21 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बनाए जा रहे आभा कार्ड की रफ्तार जिले में काफी धीमी चल रही है। करीब दो साल से अभियान चलने के बावजूद अब तक जिले की केवल 45.72 प्रतिशत आबादी का ही आभा कार्ड बन सका है। मार्च 2026 तक जिले में 18,60,537 लोगों के आभा कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने और कई लोगों के मोबाइल नंबर बदल जाने के कारण कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। इसके चलते अभियान की गति प्रभावित हो रही है। आभा कार्ड के जरिये प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल हेल्थ अकाउंट तैयार किया जा रहा है, जिसमें उसके स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आभा कार्ड में मरीज का ब्लड ग्रुप, पूर्व में हुई जांच, दवाओं का विवरण और इलाज का रिकॉर्ड दर्ज रहेगा। किसी भी अस्पताल में कार्ड स्कैन करते ही डॉक्टर मरीज के पुराने इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट, पर्ची और दवाओं के रैपर साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर संबंधित सॉफ्टवेयर पर मरीज का हेल्थ अकाउंट नंबर डालकर उसकी लैब रिपोर्ट, बीमारी और पूर्व में दी गई दवाओं की जानकारी देख सकेंगे। इससे इलाज में आसानी होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि आभा कार्ड बनाने की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें