फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूपी बोर्ड से पहले ऑनलाइन परीक्षा शुरू

Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थी अपनी तैयारियों को ऑनलाइन स्तर पर परखेंगे। इसके लिए कक्षा विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा संचालित कराई जा रही है। इसके माध्यम से राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से खुद का परीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा करीब 16 हजार विद्यार्थियों को मिली है। ऑनलाइन परीक्षा 16 दिसंबर तक होगी। इसमें कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियों में सुधार करने का मौका मिलेगा और विद्यालय स्तर पर भी उनकी तैयारियों को दुरुस्त कराया जा सकेगा। ऑनलाइन परीक्षा विद्यार्थी घर से भी दे रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर स्थित कंप्यूटर लैब से भी परीक्षा दी है।

बृहस्पतिवार को कक्षा 9 व 10 की गणित, कक्षा 11 व 12 की भौतिक विज्ञान की ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ऋषि कुमार शुक्ल ने बताया कि 13 दिसंबर को कक्षा 9-10 की विज्ञान, कक्षा 11-12 की रसायन विज्ञान, 14 दिसंबर को कक्षा 11-12 गणित व जीव विज्ञान, 15 दिसंबर को कक्षा 11-12 आईआईटी, जेईई और नीट को लेकर परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद एक सप्ताह में परिणाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें