गोंडा। उमरीबेगमगंज में ढाई साल पहले स्मैक के साथ पकड़े गए अभियुक्त को मंगलवार को न्यायालय ने एक साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट अनुपम शुक्ल ने बताया कि करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने एक जनवरी 2020 को नई बाजार कटरा रोड निवासी जिलानी को 13 ग्राम स्मैक के साथ यतीमखाना तिराहे से गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की और साक्ष्य के आधार पर जिलानी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान न्यायालय ने जिलानी को दोषसिद्ध किया। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राजबहादुर रामदेव यादव ने जिलानी को एक साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।