फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे एक हजार मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ में होने वाले 23वें युवा महोत्सव 2020 में जिले के एक हजार मेधावी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि महोत्सव दिनांक 12 से 16 जनवरी के मध्य लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होगा। 12 जनवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (इकाना) लखनऊ में प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। युवा उत्सव में जनपद गोंडा से एक प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें विद्यालय, कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यनरत छात्रों की संख्या का निर्धारण किया जा रहा है।
युवाओं के चयन में एनएसएस/ एनसीसी/ खेल, कला, संस्कृति एवं अन्य किसी उल्लेखनीय क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त युवा (15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के) हो तो उन्हें प्रमुखता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों से संपर्क कर प्रतिभागियों को भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के लिए परिचय पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें