फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैनामा घोटाले का एक और मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में जमीनों के बैनामा घोटाले के 10 मास्टर माइंड में से एक और पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सोमवार को एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस ने परसपुर के खैरा वृंदावन के सालिक राम सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुख्य आरोपी बृजेश अवस्थी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस व एसओजी को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बैनामा घोटाले के 33 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही 10 और मुकदमे भी पंजीकृत हुए हैं। जिसमें जिले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घोटाले में मुख्य आरोपी को बीते 25 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को एक और आरोपी सालिक राम सिंह भी पुलिस गिरफ्त में आया है।
एसपी आकाश तोमर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी सालिक राम सिंह ने मुख्य आरोपी बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर पथवलिया की सुंदरपती की जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है। इसके अलावा 20 और मुकदमों में सालिक राम सिंह आरोपी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध अनंत कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने अंबेडकर चौराहे से सालिक राम को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बैनामा घोटाला एक गंभीर अपराध है। इसमें किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें