फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मांगी दस लाख की रंगदारी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोड़वा गांव के रहने वाले एक युवक से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में थाना कटरा बाजार में काल करके रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव के रहने वाले विकास तिवारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर 18 दिन पहले एक काल आई थी। काल करने वाले ने उससे दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसकी सूचना उसने थाने की पुलिस को दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इसके बाद उसने डीआईजी और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं हुई। विकास के मुताबिक 24 नवंबर को उसके मोबाइल फोन पर दोबारा कॉल आई और कॉल करने वाले धमकाते हुए उससे दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। मामले में विकास तिवारी ने थाने में फोन पर रंगदारी मांगने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कटरा बाजार मनोज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि विकास की शिकायत पर एक युवक को उठाया गया था। मगर उसने बताया कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। बताया कि एक और युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें