फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कंपनी के कलेक्शन एजेंट को चाकू दिखाकर लूटी एक लाख नकदी

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोहराडांड़ के जूनियर हाई स्कूल के पास सोमवार की दोपहर एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से धमकाकर एक लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली। बहराइच जिले के दो युवक कंपनी का पैसा कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। मामले में कलेक्शन एजेंट ने थाने पर बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना रानीपुर के ग्राम उत्तरगंगा निवासी दीपक साहनी अपने सहयोगी कर्मचारी बहराइच के ताज खुदायी गांव निवासी हरिशंकर के साथ बाइक से सोमवार की दोपहर कलेक्शन के कार्य में निकला था। दोपहर में ग्राम लोहराडांड़ के जूनियर हाई स्कूल के आगे खड़ंजा मार्ग पर जब वह दोनों पहुंचे। तभी पीछे से रेकी करते हुए एक बाइक पर सवार चार बदमाश आ धमके। उनमें से एक बदमाश ने चाकू से धमकाकर बैग लूट लिया। जिसमें लाखों रुपये, टैबलेट, मोबाइल चार्जर व कंपनी के कागजात थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दीपक साहनी की तहरीर पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें