फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप व बस में टककर में एक की मौत, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
25जीडीएपी12-गोंडा में बहराइच रोड पर बस व मैक्स भिड़ी - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मार्शल जीप व बस में आमने-सामने टक्कर होने से जीप पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां सीएमओ व एसपी ने सभी घायलों का हालचाल लेकर चिकित्सीय सुविधा में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यह घटना थाना इटियाथोक थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के समीप मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे की है। गोंडा की तरफ से मार्शल जीप सवारी भरकर बिशुनापुर बाजार जा रही थी। बहराइच की तरफ से निजी बस सवारी भरकर गोंडा की तरफ आ रही थी। थाना इटियाथोक क्षेत्र के भटपुरवा गांव के समीप मुंडेरवा कला द्वितीय गन्ना क्रय केंद्र के आमने-सामने दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई।
जिससे मार्शल गाड़ी में सवार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमलिया खरगूपुर इकराम (50), बिशुनापुर के सौरभ गुप्ता (40), भोले (30), बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज निवासिनी सीमा (35), खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोसाई पुरवा खरगूपुर की साजिदा खातून (35), लालती देवी (35), बनकटवा खरगूपुर की सुंदर पति (50), अतरौरा छावनी बस्ती जिले के महेश (30), प्रवीण (3) पुत्र पंचम, सीताराम (60), पंचम (50), खरगूपुर इमिलिया के सैयद अली(50), राजकुमार (40), वहीदा खातून (50), हशमतुल्लानिशा (45) को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर कौड़िया थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, चौकी प्रभारी आर्यनगर जय प्रकाश सिंह, कोतवाली नगर की 854 पीआरवी सहित दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए और सीएमओ से घायल लोगों की कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने सीएमओ का मोबाइल छीन लिया और पहले मरीजों का हालचाल लेने को कहा। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इसमें इकराम, सीताराम, पंचम, हस्मतुलनिशा शामिल हैं। जहां इलाज के दौरान सीताराम की मौत हो गई।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
नवाबगंज(गोंडा)। थाना क्षेत्र के कटराशिवदयालगंज तिराहे से बस्ती मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को ठोकर मार दी। इसमें चाचा राम लोचन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके भतीजे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है।
थाना तरबगंज के बनगांव के रतनपुर मजरा निवासी रामलोचन यादव (40) पुत्र रामप्यारे अपने भतीजे संजय यादव पुत्र कर्मराज के साथ मंगलवार कोएक शादी समारोह में शामिल होने बस्ती जा रहे थे। वे अपने घर से निकलकर जैसे ही थाना क्षेत्र नवाबगंज के कटराशिवदयालगंज तिराहे से बस्ती मार्ग पर बढ़े तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इसमें बाइक चला रहे रामलोचन यादव ट्रक के नीचे आ गये और उनकी मौत हो गयी तथा बाइक के पीछे बैठे संजय नीचे सड़क के किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये। रामलोचन यादव अपने भतीजे के साथ परसुरामपुर बस्ती शादी में जा रहे थे। इस घटना के बाबत लकड़मंडी चौकी इंचार्ज महेन्द्र कुमार ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज से बस्ती जाने वाले मार्ग पर फत्तेपुर गांव के समाने बस्ती के तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर एक की मौत हो गई और एक घायल है। पुलिस ने ट्रक व चालक सहित हिरासत में ले लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें