नवाबगंज। बीआरसी नगवा में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीईओ हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर इमाम के छोटे बाबू ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय और रवि चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर की मानसी मौर्य चौथे तथा गुरुशरण पुरवा की रिंकी यादव पांचवें स्थान पर रहीं। इन बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। समापन पर चयनित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में अनिल दूबे, राजेश मिश्र, अंबुज तिवारी, संतलाल पांडेय, अवनीश तिवारी, वैभव सिंह, राहुल पटेल, खुशबू जायसवाल, रामसुंदर प्रजापति, कल्पना तिवारी और मीनाक्षी आदि का योगदान रहा। (संवाद)