फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 450 निजी दुकानों पर तय समय में मिलेगी खाद

Tue, 23 Dec 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रबी सीजन में उर्वरकों की सुचारु आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम विपिन कुमार जैन ने वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ठोस कदम उठाया है। जिले के 450 निजी उर्वरक दुकानों पर किसानों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सहकारी समितियों पर किसान समिति के पंजीकृत सदस्यों को ही खाद दी जाएगी। जो किसान समिति के सदस्य नहीं हैं, उन्हें सहकारी समितियों से उर्वरक नहीं मिलेगा और ऐसे किसानों को निजी उर्वरक दुकानों से ही खाद लेनी होगी। इस व्यवस्था से समितियों पर भीड़ कम होगी और वितरण अधिक पारदर्शी बनेगा। बताया कि उर्वरक वितरण के मामले में इस वर्ष स्थिति पिछले साल से बेहतर है।
22 दिसंबर तक जहां पिछले वर्ष 21,970 किसानों को यूरिया मिला था, वहीं इस वर्ष इसी अवधि तक 53,621 किसानों को यूरिया का वितरण किया जा चुका है। मात्रा के लिहाज से भी इस बार 4,975.809 मीट्रिक टन अधिक यूरिया किसानों तक पहुंची है।
विज्ञापन

डीएम ने कालाबाजारी, ओवररेटिंग और जमाखोरी पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित दुकानदार या बिचौलिये के खिलाफ एफआईआर, लाइसेंस निरस्तीकरण और गिरफ्तारी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक खरीदें और अधिक कीमत वसूली या कालाबाजारी की सूचना तत्काल जिला कृषि अधिकारी या संबंधित उपजिलाधिकारी को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें