फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग कर्मी का बिस्तर पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के जहांगिरवा गांव में रविवार की रात संदिग्ध हालात में डाक विभाग में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कृष्णा देवी ने कोतवाली करनैलगंज में सोमवार को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा विजय शंकर मिश्र (30) डाक विभाग में नौकरी करता था। रविवार की शाम तकरीबन 9 बजे उसके साथ क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने शराब पी। कुछ देर बाद तीनों लोग हंगामा करने लगे। जिस पर उसने दोनों व्यक्तियों को घर से भगा दिया।
कृष्णा देवी ने बताया कि इसके कुछ देर बाद उसकी बहू मुन्नू देवी ने उससे विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया तो परिवार के सभी लोग सो गए। सोमवार की सुबह विजय शंकर मिश्र अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

भंभुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार राव ने बताया कि विजय की पत्नी मुन्नू देवी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। विजय की मां व पत्नी ने अलग-अलग तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें