फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत 12 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई है लेकिन उसकी भयावहता बनी हुई है। जिले में अब तक एक लाख 53 हजार 918 लोगों की जांच हुई जिसमें 4766 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें 58 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर से सटे गांव शिवबख्तावर में एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। वहीं गुरुवार केे 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मौजूदा समय कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 126 हो गयी है। इसमें दो मरीजों को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में रखा गया है तथा 124 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं अब तक जिले में 58 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ डा मधु गैरोला ने बताया कि गंभीर मरीजों को ही कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। कोरोना के समान्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर निगरानी करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें