फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र नवाबगंज के जैतपुर माझा ग्राम सभा से एक व्यक्ति को 50 लीटर कच्ची शराब दो अदद मोटरसाइकिल शराब बनाने के उपकरण दो पतीली एक पाइप ड्रम बरामद कर पुलिस ने युवक के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। दो युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र नवाबगंज के जैतपुर माझा गांव सभा में रहने वाले अमर सिंह पुत्र बहादुर विशाल को 50 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व दो बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर मॉडल निवासी चाई टोला व दिनेश निवासी जैतपुर माझा फरार हो गए हैं।
इस बाबत थाना अध्यक्ष प्रभारी नवाबगंज सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया मुखबिर की मिली सूचना पर जैतपुर माझा में छापा मारकर अमर सिंह को गिरफ्तार कर तथा उसके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब एक बोरी में बरामद हुई है। दो बाइक व शराब बनाने के उपकरण दो पतीली वाह एक पाइप ड्रम भी बरामद हुआ है। इन तीनों लोगों के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें