फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद जबरन धर्मांतरण कराने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण की कोशिश के मामले में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को जेल भेज दिया है। इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और अगवा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसको प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया था, और जबरन घर से उठाने की कोशिश की गई थी। एसपी संतोष मिश्रा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए और अन्य वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पीड़िता के पिता द्वारा मनकापुर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चार दिन पहले सुबह उनके घर पर दीन मोहम्मद, बेचन और सल्लन अपने जीजा धूमन के साथ आए थे। दीन मोहम्मद उनकी लड़की के साथ अश्लील हरकत कर खींच ले गया।
तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी सोमवार की शाम शौच के लिए गई थी। दीन मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया था। धमकी दी थी कि यदि किसी से बताया तो तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा।
बेटी ने बताया कि दबंगों ने उसे गाड़ी पर खींचकर बैठा लिया। गांववालों ने पीछा किया तो गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर छोड़कर चले गए। पिता का आरोप है कि लोग लड़की का धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं। लड़की को दो लाख रुपये देने की भी बात कही गयी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें