फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाकर बिक्री करने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
गोंडा में सिविल लाइन क्षेत्र में पकड़ा गया फेकआईडी पर टिकट बनाने का आरोपी आरपीएफ टीम के साथ। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईबी जयंत कुमार ने हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, कांस्टेबिल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने अवैध रूप से रेलवे टिकट के व्यापार करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गोण्डा पोस्ट के क्षेत्राधिकार में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शनिवार को शहर के सिविल लाइन विष्णुपुरी कॉलोनी में स्थित प्रेरणा कम्युनिकेशन नामक दुकान पर मौके से पहुंचकर, मनी ट्रांसफर का काम करने वाला एवं अवैध रूप से एजेंट यूजर एवं पर्सनल से रेलवे ई-टिकट कंप्यूटर बनाने का खुलासा किया।
टिकट निकालकर टिकट मूल्य से 300 से 500 रुपये अतिरिक्त प्रभार लेकर बेचने वाले व्यक्ति अहमद अली निवासी विष्णु पुरी कॉलोनी सिविल लाइंस थाना नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया। उसके लैपटॉप से कुल 11 अदद ई-टिकट जिसमें 9 टिकट यात्रा के बाद की है एवं दो टिकट का यात्रा शेष है। कुल कीमत 11970 रुपये बरामद किया। तलाशी के दौरान उसके दुकान से नगद 7340 रुपया बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें