गोंडा के सालपुर गांव में हुई चोरी के बाद बिखरे सामान की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। रिटायर्ड दरोगा के घर में गुरुवार की रात पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने बॉक्स में रखे 1. 22 लाख रुपये नगद व चार लाख के जेवर उठा ले गये। चोरी की सूचना पर सीओ सदर, कोतवाल देहात, चौकी प्रभारी बालपुर सहित डॉग स्ववायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के अवस्थी पुरवा सालपुर धौताल निवासी रिटायर्ड दरोगा हौशिला प्रसाद अवस्थी के मुताबिक परिवार के सदस्य रात में करीब 11 बजे खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गये। आधी रात को करीब 01 बजे घर के पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़कर जीने से नीचे उतरकर कमरे का ताल तोड़कर बॉक्स व अटैची उठा ले गये। 6 मई को लड़की की शादी थी, उसकी शादी का सारा जेवर व रुपया उसी बॉक्स में रखा था।
घर से सौ मीटर की दूरी पर बॉक्स व अटैची तोड़कर उसमें रखा 1.22 लाख नगद व जेवर सहित अन्य सामान उठा ले गये। गये जेवर की कीमत करीब 4 लाख रुपया बताई है। चोरी की सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मी कांत गौतम, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बालपुर जयहरि मिश्र, डॉग स्ववायड टीम, फोरेंसिक टीम के लोग पहुँचकर चोरी की जांच शुरू कर दिया है।