फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चरस रखने के दोषी को डेढ़ साल की सजा

Fri, 13 Oct 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मादक पदार्थ रखने के मामले में दोषी को न्यायालय ने डेढ़ साल कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट अनुपम शुक्ल ने बताया कि एक मई 2022 को वजीरगंज थाने की पुलिस ने तरबगंज के ग्राम अशोकपुर निवासी कपिलदेव पांडेय को छह सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की और साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान अपराध साबित होने पर कोर्ट ने अभियुक्त कपिलदेव पांडेय को दोषसिद्ध किया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट राजबहादुर रामदेव यादव ने कपिलदेव पांडेय को डेढ़ साल सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें