फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरकारी भूमि पर बने मकान को जेसीबी से ढहाया

Fri, 13 Oct 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार अखिलेश कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम ने अगया माफी गांव में सरकारी जमीन पर बने पक्के मकान को जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र में स्वामीनाराण मंदिर से कुछ दूरी पर अगया माफी गांव है। जिसमें सरकारी भूमि पर रहमत अली ने आलीशान मकान बनवा लिया था। ग्रामसभा की ओर से इसके खिलाफ वाद दायर था। तहसीलदार न्यायिक के यहां से आदेश के बाद भी वह निर्माण को हटा नहीं रहा था। इसी को लेकर गांव के ढोढई चौहान इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चले गए। वहां से भी अतिक्रमण हटवाने का आदेश जारी हो गया।
इसके बाद भी काफी समय बीत गया मगर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं हटवाया तो ढोढई चौहान ने दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार दोपहर तहसीलदार अखिलेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजकुमार पांडेय, लेखपाल प्रिंस मौर्य, मंजीत कुमार, महेंद्र कुमार व कोतवाल सुरेश कुमार वर्मा बुलडोजर के साथ पहुंचे और सरकारी भूमि पर बना मकान ढहा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें