खरगूपुर (गोंडा)। धोखाधड़ी के आरोप में स्थानीय पुलिस ने गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती महराजगंज निवासी अब्दुल खालिक पुत्र हफीजउल्ला को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि खरगूपुर कस्बे के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी आलमा पत्नी अनवर ने खालिक सहित छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी कर मकान बैनामा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिनमें क्रेता व विक्रेता आरोपी बनाये गए थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।