फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विनेश के बयान पर बृजभूषण बोले टूर्नामेंट से मेरा कोई लेना-देना नहीं

Wed, 06 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से गोंडा में कुश्ती को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नंदिनी नगर में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट से उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि उनका कुश्ती से पुराना लगाव रहा है, हालांकि वर्तमान आयोजन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। बताया कि उनका बेटा करण भूषण इस समय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष है।

तीन मई को विनेश फोगाट ने वीडियो जारी कर गोंडा में होने वाले आयोजन की निष्पक्षता व सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। विनेश के आरोपों के बाद अब बृजभूषण ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व सांसद ने बताया कि वह हाल ही में हरियाणा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने बंद पड़ी ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू कराने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ ने आयोजन स्थल के रूप में गोंडा के नंदिनी नगर को चुना, क्योंकि यहां आवश्यक खेल अवसंरचना पहले से उपलब्ध हैं। गोंडा में सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 12 मई तक प्रस्तावित है। इसमें देशभर के पहलवान हिस्सा लेंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 1200 से 1300 खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें बड़ी संख्या हरियाणा के खिलाड़ियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें