फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: काम पूरा करने पर बीएलओ को मिलेगा प्रदर्शनी का मुफ्ट टिकट

Fri, 28 Nov 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशासन ने विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि कटरा बाजार व करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 800 बीएलओ और सुपरवाइजर काम कर रहे हैं। डीएम से हुई वार्ता के क्रम में सभी कार्मिकों को काम पूर्ण होने के बाद प्रशंसा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही करनैलगंज के रामलीला मैदान में चल रही फन लैंड प्रदर्शनी का निशुल्क टिकट भी दिया जाएगा। जिसमें इंट्री से लेकर सभी झूले और मनोरंजन के साधन निशुल्क होंगे। एसडीएम में बताया कि प्रदर्शनी संचालक से वार्ता की जा चुकी है। सभी कार्मिकों को निशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ताकि उन्हें काम के बोझ के बाद मनोरंजन का अच्छा साधन मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें