गोंडा। पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी के निलंबन के 16 दिन बाद बृहस्पतिवार देर शाम शासन स्तर से नए बीएसए की तैनाती की गई है। डायट देवरिया के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह को गोंडा का बीएसए बनाया गया। विगत 11 नवंबर को तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी को रिश्वतखोरी के आरोप में शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र को बीएसए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मुख्यालय के बीईओ आरके सिंह ने बताया कि बीएसए अमित कुमार सिंह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। (संवाद)