गोंडा। नंदापुरवा छितनापुर की रहने वाली कलावती (90) सोमवार को कटरा बाजार के छितनापुर गुमटी पर रेलवे लाइन पार कर रही थीं। तभी गोंडा की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।