गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीर बनकट व दत्तनगर माफी के बीच बिसुही नदी के किनारे रविवार सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।