फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 16 Apr 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बभनान के सुभाषनगर वार्ड में रविवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतका के मायके वालों को खबर दी। मामले में विवाहिता के पिता राधेश्याम गुप्ता निवासी बस्ती ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उन्होंने बेटी चांदनी (25) की शादी दिलीप से की थी। जिसके बाद ससुराल वाले पांच लाख नकदी, सोने की ब्रेसलेट व चेन की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर पति दिलीप, सास-ससुर, देवर व ननद उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए आरोपियों ने चांदनी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें