फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अफसरों ने खाद वितरण का लिया जायजा

Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। देवीपाटन मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह ने शनिवार को एडीओ एजी राम प्रकाश तिवारी के साथ धानेपुर के निजी खाद विक्रेताओं के यहां पहुंचकर जांच की। खाद का स्टॉक चेक करने के साथ ही विक्रेताओें से जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक दुकान में बैठकर अपने सामने खाद की बिक्री कराई। खाद विक्रेता ने बताया कि 300 बोरी यूरिया मिली थी। दोपहर तीन बजे तक 250 बोरी वितरण किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक ने साधन सहकारी समिति रेतवागाड़ा में यूरिया वितरण का जायजा लिया। सचिव दिवाकर तिवारी को आवश्यक निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि 400 बोरी खाद मिली थी, तीन बजे तक 280 बोरी बांटी जा चुकी थी। बताया कि माधवगंज समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें