करनैलगंज के एक विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत: संगठन
करनैलगंज। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले गुरु तेग बहादुर जी की शहादत शताब्दी को समर्पित नैतिक परीक्षा 2025 का आयोजन शनिवार को किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा करनैलगंज के सहयोग से आयोजित परीक्षा के लिए 1,400 बच्चों ने पंजीकरण कराया। करनैलगंज के 11 स्कूलों व कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहां शनिवार को 1,285 बच्चों ने परीक्षा दी। बच्चों ने गुरु साहिब के इतिहास व बलिदान को जाना। परीक्षा संपन्न कराने में सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा, डॉ. पुनीत सिंह, रमनदीप सिंह समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। (संवाद)