फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर नदारद, बैरंग लौटे फरियादी

Sun, 21 Jun 2015 12:03 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकताओं में शामिल थाना समाधान दिवस प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ता जा रहा है। अधिकारियों की समाधान दिवस में गैर मौजूदगी से फरियादी निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन


धानेपुर थाने में पिछले दो समाधान दिवस में किसी प्रशासनिक अधिकारी के न आने से यहां दर्जनों शिकायती पत्र धूल फांक रहे हैं। शनिवार को भी धानेपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों के न होने से कई फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।

इन लंबित शिकायतों के संबंध में थानाध्यक्ष धानेपुर का कहना है कि ज्यादातर शिकायती पत्र राजस्व विभाग से संबंधित होते हैं और इनका निस्तारण प्रशासनिक अफसर ही कर सकते हैं, लेकिन पिछले दो समाधान दिवस में किसी अधिकारी के न आने से कुछ प्रकरण लंबित है। उन्हें राजस्व विभाग के लेखपालों के सहयोग से निस्तारित कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें