गोंडा। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर के मामले की सोमवार को सुनवाई टल गई है। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट अपेक्षा सिंह ने सोमवार को इस मामले में एफआईआर की काॅपी प्रस्तुत करने या मनकापुर कोतवाल को न्यायालय में हाजिर होने को कहा था। अब इस मामले में सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
दरअसल, विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट ने भूमि विवाद के मामले में मनकापुर के भिटौरा निवासी अजय सिंह की याचिका पर 11 अगस्त को कीर्तिवर्धन सिंह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ कीतिवर्धन सिंह ने निगरानी वाद दाखिल किया है। निगरानी स्वीकार करते हुए जनपद न्यायाधीश ने 20 सितंबर को मामले की सुनवाई तय की है। (संवाद)