फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब नेपाल सीमा से शिमला, हरिद्वार तक सैर कराएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बस स्टेशन की रोडवेज बसें अब यात्रियों को हिमनगरी शिमला तक की सैर कराएंगी। इसके साथ ही देवनगरी उत्तराखंड के हरिद्वार, यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर, कोटा व अजमेर और दिल्ली आदि स्थानों के लिए भी यात्रियों को यहां से सीधी बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के बहराइच जनपद से जुड़े रुपईडीहा बस स्टेशन के बेड़े में 70 बसों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्यालय से 30 नई बसें मिलेेंगी तो 20 पुरानी बसों के साथ ही सात अनुबंधित स्लीपर व 13 अनुबंधित साधारण बसों को लगाया जाएगा। रुपैडीहा बस स्टेशन का संचालन अभी बहराइच से किया जा रहा है। यहां बहराइच की बसें यात्रियों के लिए लगाई जाती हैं।
अब रुपईडीहा में बस स्टेशन का परिसर बनकर तैयार है। इसका कार्यालय भी संसाधनों से सुसज्जित कर दिया गया है। कार्यालय में चार कंप्यूटर, 30 कुर्सी, 10 मेज, 10 अलमारी व दो तिजोरी हैं। इसके साथ ही कैंटीन, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी कक्ष, बुकिंग कक्ष, टिनशेड, पंखे, लाइटिंग, पेयजल, यात्रियों के लिए बेंच, महिला व पुरुष शौचालय की सुविधा है।
विज्ञापन

अब दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में रुपईडीहा बस स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सिर्फ स्टाफ की तैनाती होनी बाकी है। परिवहन मंत्री इस नवनिर्मित बस स्टेशन का शुभारंभ कर सकते हैं।
रुपईडीहा बस स्टेशन से बसों के संचालन के लिए संविदा चालकों की भर्ती होगी। एआरएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी चालकों की भर्ती करेगी। इस कमेटी में एआरएम के अलावा फोरमैन व अकाउंटेंट शामिल होंगे जो संविदा चालकों की भर्ती पर मुहर लगाएंगे।
चालकों की भर्ती जरूरत के हिसाब से होगी। मसलन लंबी दूरी की बसों पर दो चालकों की जरूरत होती है। जबकि कम दूरी की बसों को कई राउंड दौड़ाया जाता है। उस लिहाज से एक बस पर दिन व रात की शिफ्ट में दो-दो चालकों की जरूरत होती है। ऐसे में चालकों की भर्ती जरूरत के मुताबिक की जाएगी।
रुपईडीहा बस स्टेशन से बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने 107 परिचालकों की संविदा पर भर्ती करने की तैयारी की है। परिवहन निगम संविदा परिचालकों की भर्ती जेएम पोर्टल के माध्यम से करेगा। परिवहन निगम के अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर विकास ने बताया कि रुपईडीहा बस स्टेशन का भवन बनकर तैयार है। वहां सारी सुविधाएं मुहैया करा दी गईं हैं। सिर्फ टूलेंस प्लांट लगना बाकी है। उसके लगते ही कार्यशाला भी चालू हो जाएगी। शासन से रुपईडीहा के लिए 30 नई बसें मिलनी हैं और 20 बसें बहराइच डिपो से ली जाएंगी, जबकि सात स्लीपर बसों की मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। 13 अनुबंधित बसें भी रुपईडीहा से संचालित होंगी। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में रुपैडीहा बस स्टेशन से 70 बसों का संचालक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें
रुपईडीहा -बहराइच-प्रयागराज
रुपईडीहा -बहराइच-गोंडा शटल
रुपईडीहा-बहराइच-हरिद्वार
रुपईडीहा-बहराइच-दिल्ली
रुपईडीहा-बहराइच-वाराणसी
रुपईडीहा-बहराइच-जयपुर
रुपैडीहा-बहराइच-अजमेर
रुपईडीहा-बहराइवच-लखनऊ-कानपुर
रुपईडीहा-बहराइच-प्रयागराज
रुपईडीहा-बरेली
रुपईडीहा-शिमला
रुपईडीहा-बहराइच-कोटा
रुपईडीहा-बहराइच-अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें