फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भोपतपुर गांव में रविवार को टेढ़ी नदी में डूबकर बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी हरिनारायण कसौंधन का दस वर्षीय पुत्र प्रतीक रविवार दोपहर दो बजे अपने दोस्त आदित्य मिश्र के साथ गांव के पास टेढ़ी नदी में नहाने गया था। वह नदी किनारे लंगर में बंधी नाव में आदित्य संग बैठकर खेल रहा था।
तभी नदी में एक डंडा बहता देखकर प्रतीक उसे उठाने के लिए झुका तो संतुलन बिगड़ने से नाव से पानी में गिर गया। प्रतीक को डूबते देख आदित्य ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नदी में प्रतीक को तलाश किया मगर सफलता नहीं मिली। फिर गोताखोर बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे में गोताखोरों ने प्रतीक को नदी से निकाल लिया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें