फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब घर बैठे कराएं गैस कनेक्शन का ई केवाईसी

Sun, 04 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें ई केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को घर बैठे ई केवाईसी की सुविधा दे दी है। इसके लिए उपभोक्ता मोबाइल में हेलो बीपीसीएल एप डाउनलोड कर आसानी से सत्यापन करा सकते हैं। जिले में 45 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता ई केवाईसी न होने के कारण मुफ्त सिलिंडर व गैस सब्सिडी से वंचित हो रहे हैं। गैस कंपनियों की ओर से ई केवाईसी कराने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं को मोबाइल एप के जरिए ई केवाईसी करने में परेशानी हो रही है, उनके लिए गैस एजेंसियों पर शिविर भी लगाए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सभी उपभोक्ता अनिवार्य रूप से ई केवाईसी कराएं।
विज्ञापन

ऐसे करें ई केवाईसी
मोबाइल में हेलो बीपीसीएल एप डाउनलोड करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
आधारकार्ड व गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भरें।
-ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें