फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा-मनकापुर रेलखंड पर अब 30 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

Mon, 22 Jul 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल महकमे ने अलर्ट जारी किया है। दो सप्ताह तक दोनों लाइनों पर ट्रेनें अब कॉशन पर चलेंगी। रेलवे ने 14 दिन तक कॉशन पर ट्रेनों को चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही ट्रेनों के तेज रफ्तार में नहीं चलने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। रेलवे ने घटनास्थल पिकौरा गांव से पंडितपुरवा रेलवे क्राॅसिंग तक सभी ट्रेनों को कॉशन पर चलाने के लोको पायलटों के साथ ही की-मैन, सीनियर इंजीनियर, रेलवे विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है। रेलवे ने यह भी आदेश दिया है कि ट्रेनों की रफ्तार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। सबसे बड़ी बात रेल मंत्रालय ने दोनों लाइनों पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तय कर दी है। अब तेज रफ्तार ट्रेन घटनास्थल से एक किलोमीटर पहले ही स्पीड धीमी कर लेंगी। इसकी विशेष निगरानी होगी। ट्रैक की नियमित निगरानी भी होगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की दिक्कतों को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। इसके चलते चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है और ट्रैक को पूरी तरीके से कंप्लीट करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ट्रेनों को तेज रफ्तार में चलाया जा सके। हादसे के बाद रेलवे ने सीतापुर से गोंडा तक चलने वाली, गोंडा से गोरखपुर तक चलने वाली, सीतापुर से गोंडा और शाहजहांपुर से सीतापुर तक चलने वाली अनारक्षित विशेष गाड़ियों को निरस्त कर दिया है। चारों ट्रेनें कितने दिनों तक निरस्त रहेंगी, यह रेलवे ने स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें