फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ड्यूटी से अनुपस्थित 17 सफाईकर्मियों को नोटिस, एक निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज पर सरयू घाट दक्षिणी करनैलगंज में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी ही ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर 17 सफाईकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। एक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि करनैलगंज विकासखंड के सफाईकर्मियों की ड्यूटी 13 और 14 सितंबर को सरयू घाट पर लगाई गई थी। 14 सितंबर को निरीक्षण के दौरान पवन कुमार यादव, तरुण कुमार दूबे, चंद्रपाल यादव, मो. रफी, रामसिंगार, राम नरायन, अजय कुमार वर्मा, नंद किशोर, रामपाल यादव, शिवाधर ओझा, नीरज कुमार चौबे, मधुर श्याम तिवारी, रामेश्वर प्रसाद निषाद, उमेश प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार गोस्वामी और दिनेश कुमार मौर्य अनुपस्थित मिले। इन सफाईकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सफाईकर्मी शिवमोहन अवस्थी की ड्यूटी छह सितंबर से कजरी तीज मेला समाप्त होने तक लगाई गई थी। जांच में वह किसी भी दिन कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं मिले। ग्राम गुमदहा के प्रशासक ने भी उनकी लगातार अनुपस्थिति की शिकायत की थी। इस पर शिवमोहन अवस्थी को निलंबित कर हलधरमऊ विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से संबद्ध किया गया है। झंझरी के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें