फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनमैप वोटरों को नोटिस कल होगी पहली सुनवाई

Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2003 की जानकारी न दे पाने वाले अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन की मियाद पूरी होने के बाद 21 जनवरी को पहली सुनवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम के स्तर से बूथ वार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। संबंधित स्थान पर बैठक कर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

गोंडा, मेहनौन, मनकापुर, करनैलगंज, कटरा बाजार, तरबगंज और गौरा को मिलाकर कुल 1.54 लाख मतदाता ऐसे हैं, जो वर्ष 2003 में हुए एसआईआर की जानकारी नहीं दे सके हैं। इन्हें अनमैप्ड की सूची में रखा गया है। अब इन मतदाताओं को नोटिस जारी करके उनसे 13 में से कोई एक दस्तावेज उपलब्ध के लिए कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, 14 जनवरी से बीएलओ घर-घर मतदाताओं को नोटिस पहुंचा रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं की 21 जनवरी को पहली सुनवाई की जाएगी। संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ही उन्हें लोकसभा व विधानसभा की फाइनल सूची में शामिल किया जाएगा।
डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी अधिकारी बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ, तहसील कार्यालय में बैठकर सुनवाई करेंगे। नोटिस के माध्यम से समय व सुनवाई के स्थान की जानकारी दी गई है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें