फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों को नोटिस, शिक्षिका को हटाया

Sat, 27 Feb 2016 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को तीन परीक्षा केंद्रों में तैनाती वाले एक-एक शिक्षक ड्यूटी करते पाए गए। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीनों परीक्षा केंद्रों को नोटिस दिया है। साथ ही परीक्षा में ड्यूटी कर रही शिक्षिका को लापरवाही के आरोप में हटा दिया गया है। इसके अलावा दोनों पालियों की परीक्षाअ में 706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में चल रही परीक्षा में इंटरमीडिएट में इतिहास प्रथम व वनस्पति विज्ञान द्वितीय का प्रश्न पत्र था।

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर व अवध बाल विद्या मंदिर मोहना में एक-एक शिक्षक ऐसे ड्यूटी करते मिले, जिनकी तैनाती वहीं पर थी।
विज्ञापन


नियमत: मूल तैनाती वाले स्कूलों में शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जा सकता। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

डीआईओएस ने बताया कि तुलसी स्मारक इंटर काङ्खलेज में परीक्षा के दौरान ड्यूटी कर रही शिक्षिका ममता सिंह को लापरवाही बरतने पर परीक्षा से हटा दिया गया है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार दोनाें पालियों की परीक्षा में 706 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें