गोंडा। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने मंगलवार को करनैलगंज बाजार में अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के नेतृत्व में बीज की आठ दुकानों का निरीक्षण किया।
विभिन्न प्रतिष्ठानों से बीज के 10 नमूने जांच के लिए भरे। कई दुकानों पर बीज स्टॉक रजिस्टर और वितरण अभिलेख अधूरे मिले। इस पर मेसर्स गौतम ट्रेडर्स, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र और प्रकाश बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिलेभर में अभियान चल रहा है। (संवाद)