फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल को दिया नोटिस

Mon, 18 Jan 2016 11:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र 2015-16 का किसानों का गन्ना भुगतान निर्देश के बावजूद न करने पर जिलाधिकारी ने बजाज चीनी मिल कुंदुरखी को नोटिस जारी किया है। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बजाज चीनी मिल गन्ना किसानों का लगभग एक अरब रुपये से अधिक का भुगतान दबाये हुए है और बार-बार निर्देश के बावजूद किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किसानों का गन्ना भुगतान न करने को गंभीरता से लेते हुए दो जनवरी को एसडीएम सदर, गन्ना समिति सचिव नवाबगंज तथा बजाज चीनी मिल के अध्यासी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर बजाज चीनी मिल में मौजूदा सत्र में पेराई से उत्पादित चीनी को उपरोक्त अधिकारियों की अभिरक्षा में देते हुए यह आदेश दिया था कि उपरोक्त अधिकारियों की देखरेख में चीनी विक्रय की जाएगी तथा बिक्री की गई चीनी से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत राशि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए प्रयोग की जाएगी।

इस क्रम में बजाज चीनी मिल अब तक तीन लाख सैंतालीस हजार नौ सौ पैंतीस क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया, जिसमें से 2909 रुपये की दर से कुल एक लाख सैंतीस हजार नौ सौ दस क्विंटल चीनी की बिक्री की गयी, जिससे चालीस करोड़ ग्यारह लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई।
विज्ञापन


प्राप्त चालीस करोड़ ग्यारह लाख रुपये का 85 प्रतिशत चौंतीस करोड़ दस लाख रुपये हुआ। परंतु प्राप्त धनराशि के सापेक्ष चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2014-15 का दो करोड़ अड़तीस लाख तथा पेराई सत्र 2015-16 का मात्र चार करोड़ रुपये ही भुगतान किया गया।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अध्यासी बजाज चीनी मिल कुंदरखी को नोटिस जारी कर पूर्वादेश के अनुसार तत्काल 85 प्रतिशत धनराशि का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने भुगतान न करने की दशा में चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें