गोंडा। विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले जिले के सात पंचायत सचिवों को डीपीआरओ लालजी दूबे ने नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में जिले के सात गांवों की प्रगति खराब मिली है। पर्याप्त धनराशि होने के बाद सचिव विकास कार्य नहीं कराए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परसपुर ब्लॉक के सुसुंडा में तैनात सचिव पुष्पराज सिंह, मुजेहना के जिगना में तैनात अनिल कुमार गौतम, बैजपुर के नौशाद अहमद अंसारी, पूरेंदुआ के सुरेश चंद्र यादव, झंझरी ब्लॉक के खिराभा गांव में तैनात अरुण सिंह, छपिया ब्लॉक के चांदारत्ती, देवगांव व डुड़ाव के सचिव राममोहन वर्मा, तरबगंज ब्लॉक के ग्राम गोपसराय, घांचा बीकापुर व असरथा में तैनात सचिव विवेक तिवारी का अगस्त माह का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)